औरैया: महाराणा प्रताप जयंती पर औरैया में हुए भव्य आयोजन, वीरता और स्वाभिमान का दिया संदेश, पालिका अध्यक्ष बोले दिबियापुर तिराहे
औरैया में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में जालौन रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महाराणा प्रताप के संघर्ष, राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।