15 दिसंबर को नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. इसकी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. इस बात की जानकारी नगर निगम द्वारा रविवार की शाम 5:00 बजे मिली. इस संबंध में मेयर पिंकी देवी ने कहा कि शहर को साफ, सुंदर व व्यवस्थित बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की वजह से सड़कों पर जाम की समस्या होती है.