देवास: ग्राम बरोठा स्थित शहीद स्मारक पर शहीद जागेश्वर धाकड़ को श्रद्धांजलि दी गई
Dewas, Dewas | Apr 3, 2026 सैनिक संगठन देवास द्वारा अमर शहीद जागेश्वर धाकड़ की 11वीं पुण्यतिथि पर बरोठा स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को नमन किया। कार्यक्रम में डीएसपी बबिता बामनिया ने शहीद जागेश्वर धाकड़ के पिताजी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।