रजौन प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय रजौन में किसानों की डिजिटल पहचान बनाने को लेकर मंगलवार से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा । यह शिविर दो चरणों में आयोजित होगा । बिहार सरकार के कृषि विभाग के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा । 6 जनवरी को शिविर का शुभारंभ होगा।