हर्रैया सतघरवा विकासखंड के ग्राम फटवा स्थित कंपोजिट विद्यालय प्रांगण में रविवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान रवि कुमार यादव ने विधिवत गौ-पूजन एवं फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पशुपालक अपने-अपने पशुओं के साथ मेले में पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी डॉ अनिरुद्ध सिंह ने पशुओं का परीक्षण किया।