टिकैतनगर भेलसर मार्ग पर पासिंनपुरवा के पास सड़क दुर्घटना में खेमापुर वस्तौली के रहने वाले राम लखन मोर्य पुत्र अयोध्या प्रसाद की मौत बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे हो गई। एक वाहन से टक्कर के बाद मौके पर ही राम लखन की मौत हो गई।राम लखन अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गए हैं।परिजनों में कोहराम मच गया है।भाजपा नेता सहित कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।