सोहागपुर: नगर की दुकानों में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
नगर के दुकानों में नंदी गौ सेवा द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को गायों के संरक्षण और संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। दुकान दुकान जाकर गौ सेवकों ने जागरूक किया और लोगों ने हस्ताक्षर कर अपने समर्थन और संकल्प का परिचय दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी के बिना गौ सेवा के लक्ष्य पूरे नहीं हो।