मंडला: पुलिस लाइन से पुलिस की साइकिल रैली, एकता और स्वास्थ्य का दिया संदेश
Mandla, Mandla | Mar 28, 2026 सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंडला पुलिस द्वारा शनिवार 12 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पुलिस लाइन मंडला से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस परेड ग्राउंड में समाप्त हुई। इस अवसर पर डीएसपी सतीश चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी शामिल रहे।