आरोन: ढिमरयाई गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई पर मारपीट का आरोप लगाया, मक्का फसल को लेकर हुई मारपीट, मामला दर्ज
आरोन थाना के ढीमरयाई गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई पर मारपीट के आरोप लगाए है। 23 अक्टूबर को सामने आई जानकारी और दर्ज शिकायत में फरियादी पवन जाटव ने पुलिस को अपनी पत्नी राधाबाई के साथ बताया, बीते रोज घर के बाहर खड़ा था बड़े भाई बांकेलाल से मक्का की फसल एकत्रित करने को बोला तो गालियां देकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।