बेरो: रामनवमी पर बेड़ो में मेला और शोभायात्रा, अखाड़ाधारियों ने दिखाए करतब
Bero, Ranchi | Mar 27, 2026 बेड़ो के महादानी मैदान में रामनवमी पर मेला व भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। बारिश के बावजूद विभिन्न गांवों से पहुंचे अखाड़ाधारियों ने महावीरी झंडा के साथ जय श्रीराम के जयघोष के बीच शोभायात्रा निकाली। मैदान में अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, बाजा व झांकी प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें उत्कृष्ट टीमों को पुरस्कृत किया गया।