मांझी प्रखंड के नरपलिया स्थित खुर्शीद बाबू के खेल मैदान में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस संबंध में मांझी विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने सोमवार को 7:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तेजस्वी यादव मंगलवार को करीब 9:30 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।