मेरठ: करनाल हाईवे पर बस पलटी,50 यात्री घायल,नील गाय आने से हुआ हादसा,नेपाल के लोग मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे थे
Meerut, Meerut | Apr 13, 2024 कंकरखेडा क्षेत्र के करनाल हाईवे पर करीब 50 यात्रियों से भरी बस अचानक सामने आई नील गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में नेपाल के लोग सवार थे। वे हिमाचल व हरियाणा के मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और जाम लग गया। बाद में पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।50 यात्री घायल।