मेरठ: ईद पर गांधी बाग में आई महिलाओं से छेड़छाड़,आरोपियों ने पुलिस से की धक्का-मुक्की,वीडियो बनाने पर मोबाइल छीने,दो गिरफ़्तार
Meerut, Meerut | Apr 13, 2024 ईद पर गांधी बाग घूमने आई महिलाओं से चार मनचलों ने पुलिस के सामने ही छेड़छाड़ कर दी। महिलाओं ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो उन्होंने मोबाइल फोन भी छीन लिया। पुलिस ने घेराबंदी की तो दो आरोपी दीवार फांदकर भाग गए जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया।दोनों की जमकर खबर लेने के बाद पुलिस उन्हें सदर बाजार थाने ले गई।फरार आरोपियों की तलाश की जा रही ही।