मेरठ: भावनपुर क्षेत्र मे बाइक को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,कई राउंड फायरिंग,पुलिस ने तमंचा बरामद किया,चार आरोपी गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Apr 13, 2024 भावनपुर क्षेत्र के किनानगर में बाइक को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ और पुलिस के सामने फायरिंग भी हुई। एक पक्ष के दर्जनभर आरोपियों ने मिलकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया और वहीं फायरिंग की।इस दौरान मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हथियार के साथ ही दबोच लिया गया। इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।