दरभंगा: अलीनगर विधानसभा में पाग के अपमान पर घमासान, विद्यापति सेवा संस्थान ने निंदा प्रस्ताव लाया, कई उम्मीदवारों ने की निंदा
अलीनगर विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश की विधायक केतकी सिंह द्वारा मिथिला के गौरवशाली धरोहर संस्कृति के प्रतीक पाग के अपमान पर विद्यापति सेवा संस्थान ने गुरुवार की शाम 4 बजे निंदा प्रस्ताव पारित कर भाजपा आलाकमान से उनके खिलाफ कठोर अनुशासनिक कार्रवाई करने एवं सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की बात कही है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार ने निंदा की।