धरियावद: धरियावद में संघ की प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित, समाज उत्थान का दिया संदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर के जैन श्वेताम्बर स्थानक भवन में “प्रमुख जन गोष्ठी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चितौड़गढ़ प्रांत के कार्यवाह शंकर लाल माली ने नगर के प्रमुख नागरिकों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा विचार है जो कभी रुकता नहीं।