अनूपपुर: व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, रोजगार सुरक्षा की लगाई गुहार
अनूपपुर। जिले के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रोजगार सुरक्षा और नियमित वेतन भुगतान की मांग की है। प्रशिक्षकों का कहना है कि वे 8 से 10 वर्षों से विद्यार्थियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दे रहे हैं, लेकिन हर वर्ष मई माह में बिना सूचना कार्य से अलग कर दिया जाता है, जिससे कई महीनों तक वेतन नहीं मिल पाता।