गुरुवार दोपहर दो बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा की नई मांडर प्रखंड समिति के पदाधिकारियों के सम्मान में संगम रेस्टोरेंट, में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बुके, गमछा और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रातू प्रखंड अध्यक्ष जितनन्दन महतो ने की...