झांसी: लक्ष्मीताल में मरी मिलीं सैंकड़ों मछलियां, टेम्परेचर में बदलाव से ऑक्सीजन घटने और जलकुंभी के चलते नहीं हो पाया बचाव
Jhansi, Jhansi | May 3, 2026 झांसी के लक्ष्मी ताल में सैकड़ों मछलियों के मरने का मामला सामने आया है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तापमान में अचानक बदलाव के कारण पानी में ऑक्सीजन का स्तर काफी कम हो गया था, जिससे मछलियां जीवित नहीं रह सकीं। स्थिति को और गंभीर बनाने में तालाब में फैली जलकुंभी ने भी बड़ी भूमिका निभाई। जलकुंभी पानी की सतह को ढक लेती है, जिससे हवा के संपर्क में कमी आती है।