कटिहार: कटिहार के चांदपाड़ा में स्मैक कारोबार पर ग्रामीणों का जोरदार विरोध
कटिहार के बारसोई प्रखंड के चांदपाड़ा गांव में बढ़ते स्मैक के कारोबार और युवाओं में नशे की लत को लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने प्रशासन से स्मैक बेचने वालों की पहचान और गिरफ्तारी की बात कही।