राठ: बुधौलियाना में कलियुगी पुत्र ने माता-पिता के साथ गाली गलौज कर की मारपीट, पिता बोला तमंचा दिखाकर जान से मारने की दी धमकी
Rath, Hamirpur | May 24, 2026 राठ कस्बे के बुधौलियाना इलाके के निवासी एक व्यक्ति ने अपने शराबी पुत्र पर शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसका पुत्र अवैध तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकियां देता है। बताया कि उसने आज रविवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।