बाड़मेर बालोतरा सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल ने सोमवार शाम 5.00 बजे बालोतरा जिला मुख्यालय पर विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहाकहा कि जन प्रतिनिधियों की ओर से उठाई जाने वाली समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करवाया जाए। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण के साथ जन हित से जुड़े विभिन्न मुददों पर अपनी बात रखी।