सिवनी मालवा: तहसील परिसर पहुंचकर नगर कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, किसानों को केन-बैरल में डीजल उपलब्ध कराने की मांग
सिवनी मालवा क्षेत्र में किसानों को केन और बैरल में डीजल नहीं मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे नगर कांग्रेस ने तहसील परिसर पहुंचकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार नितिन झोड़ को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने किसानों को राहत देने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि 11 जून को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की अधिसूच