घाघरा: कुगांव पंचायत के दो गांवों में आंधी-बारिश से गिरा पेड़, दो घर क्षतिग्रस्त, एक घायल
Ghaghra, Gumla | Mar 28, 2026 कुगांव पंचायत के कुंदो और जंगराटोली गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण विशालकाय पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया वही कुंदों ग्राम निवासी मंगलू उरांव घायल हो गया। जिसे शनिवार को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पंचायत समिति सदस्य सरवन उरांव के सहयोग से लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया