पंडित आचार्य सोमेश परसाई के अनुसार, सेठानी घाट से 20 फरवरी को माँ नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रा का होगा शुभारंभ
बुधवार को करीब 4 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में आचार्य पंडित सोमेश परसाई ने बताया कि उनके सानिध्य में तथा श्री विद्या ललिताम्बा समिति के तत्वावधान में 16 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा तीर्थयात्रा का शुभारंभ 20 फरवरी को प्रातः 8 बजे मां नर्मदा के सेठानी घाट से किया जाएगा। यात्रा सेठानी घाट से प्रारंभ होकर सतरास्ते काली मंदिर होते हुए ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना होगी।