पन्ना: जल महासंग्राम: पन्ना में SDERF का हैरतअंगेज लाइव रेस्क्यू, बाढ़ से जंग की तैयारी!
Panna, Panna | May 28, 2026 मानसून की आहट के साथ ही आपदा से निपटने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मध्य प्रदेश के पन्ना में ऐतिहासिक धर्म सागर तालाब उस वक्त छावनी में बदल गया, जब SDERF के जांबाज जवानों ने बाढ़ से निपटने का हैरतअंगेज लाइव मॉक ड्रिल किया। तीन दिवसीय इस हाई-टेक ट्रेनिंग में आधुनिक उपकरणों के साथ पानी के भीतर जिंदगी बचाने का कड़ा अभ्यास कराया गया।