सहार: चौरी थाना में बिजली चोरी के मामले में 4 लोगों पर केस दर्ज, बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर पकड़ा, लोगों में हड़कंप
चौरी थाना क्षेत्र के पुरहरा गांव में मंगलवार को अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान बिजली विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी के मामलों की जांच की गई।छापेमारी के दौरान चार उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया।