बंशीधरनगर (नगर उंटारी): बंशीधर नगर पुलिस ने चार साल से फरार वारंटी सुशील शर्मा को किया गिरफ्तार
बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी चार वर्षों से फरार चल रहे वारंटी सुशील शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह विनोद शर्मा के पुत्र हैं और उनके खिलाफ मामला फैमिली कोर्ट में पति-पत्नी विवाद से संबंधित चल रहा था।थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।