बिधूना: कुदरकोट क्षेत्र के हिंगा गांव में मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग, बना चर्चा का विषय
कुदरकोट क्षेत्र के गांव हिंगा स्थित लगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान एक शिवलिंग निकला। ग्रामीणों ने इसे प्राचीन शिवलिंग बताते हुए पूजा शुरू कर दी है। पूरे दिन मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।गांव निवासी विजय ने मंदिर परिसर से गुजरने के दौरान एक पत्थर का हिस्सा जमीन से उठा हुआ देखा। बुधवार को उसने आसपास के लोगों को बुलाकर खोदाई की।