बांसवाड़ा: कोतवाली पुलिस CID क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:12साल से फरार 20हजार का इनामी बदमाश चीरायु गुप्ता गिरफ्तार,भेजा गया जेल
बांसवाड़ा। CID क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने एक संयुक्त और बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 12 सालों से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी चीरायु गुप्ता को धर दबोचा है।पुलिस को आरोपी के बांसवाड़ा में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।