कोरबा में कटघोरा छुरी मार्ग पर जबरदस्त हादसा हुआ है. बिलासपुर से कोरबा लौटने के दौरान एक टाटा सफारी वाहन सड़क किनारे ब्रेक डाउन हालत में खड़ी एक ट्रक से जा टकराई. हादसे में सफारी में सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. यह हादसा गुरुवार की रात 11 बजे हुआ है.