दुधि: मुर्धवा मोड़ तिराहे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ तिराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बलवंत पुत्र विजय सिंह, म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम वह किसी जरूरी काम से रेणुकूट की ओर जा रहा था।