चंदवा प्रखंड में इस वर्ष शीतलहरी का प्रकोप चरम पर पहुंच चुका है। लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।किसानों ने गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे बताया कि बीते कई दिनों से ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।जिससे चंदवा का न्युनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।