धनघटा: धनघटा क्षेत्र में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की बुवाई को मिलेगी रफ्तार
संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र में बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब धान की खेती के लिए राहत मिली है। बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे धान की नर्सरी तैयार करने और बुवाई कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि बारिश के अभाव में खेत सूखे पड़े थे और धान की खेत