जबलपुर: लम्हेटा रोड स्थित चौकीताल में भीषण अग्निकांड, रात भर धधकती रही ऑटोपार्ट्स की दुकान, सुबह बची सिर्फ राख !!
जबलपुर में बीती देर रात एक भयानक हादसा हो गया! यहाँ एक ऑटोपार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग ने सब कुछ पल भर में राख कर दिया। मामला जबलपुर के चौकीताल दलपतपुर मोड़ का है। जहाँ देर रात एक ऑटोपार्ट्स की दुकान में अचानक भयंकर आग लग गई। रात का वक्त होने के कारण किसी को इस बात की खबर तक नहीं लगी। सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब आस-पास के लोगों ने आग की ऊंची लपटें देखीं,