रायपुर: सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मच गया हड़कंप
Raipur, Raipur | Apr 30, 2026 गुरुवार दोपहर 12 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सड्डू प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग,रायपुर। सड्डू इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी गई।