पंडरिया: नगर पंचायत पांडातराई के कार्यवाहक अध्यक्ष बने दिनेश गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण,
नगर विकास का दिलाया विश्वास
नगर पंचायत पांडातराई को अब एक बार फिर अपना अध्यक्ष मिल चुका है।हालाकि इस बार नगर पालिका अधिनियम 37/2 में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर राज्य शासन ने कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में दिनेश गुप्ता को बनाया जिन्होंने अब नगर पंचायत पांडातराई के अध्यक्ष के रुप में पूर्ण से पदभार ग्रहण कर लिया है।इसके साथ ही उन्होंने ने नगर में विकास का विश्वास दिलाया है।