पंडरिया: पंडरी पानी में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
मामला कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी का है।जहां पत्नी ने अपने पिता और दूसरे पति के साथ मिलकर अपने पहले पति की हत्या कर तालाब में शव को दफना दिया था। कुकदुर पुलिस ने 12 फरवरी को शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वही इस मामले में 13 फरवरी को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक पर जेल भेज दिया गया है।