पंडरिया: ग्राम कांपा में शराबी व्यक्ति महिला से कर रहा था लूटपाट, बीच बचाव करने पर रॉड मारकर किया घायल
मामला कबीरधाम जिले के ग्राम कांपा का है।जहा एक शराबी व्यक्ति बुजुर्ग महिला से लूट पाट कर रहा था।इसी दौरान बुजुर्ग महिला ने अपने आप को बचाने के लिए बीच बचाव किया तो शराबी व्यक्ति ने लोहे की रॉड से मारकर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसको इलाज के लिए डायल 112 की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।इधर शराबी व्यक्ति की पुलिस की टीम तलाश कर रही है।