पंडरिया: अंको पर रुपए पैसों का दाव लगाकर सट्टा खिलाने वाले एक सटोरिए को पांडातराई पुलिस की टीम ने ग्राम पलानसरी से किया गिरफ्तार
13 फरवरी को पांडातराई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पलानसरी में अंकों पर रुपए पैसों का दाव लगाकर सट्टा खिलाने वाले आरोपी सुरेश कुमार चंद्रवंशी उम्र 42 वर्ष को पांडातराई पुलिस की टीम ने 205 रु नकदी रकम के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी के ऊपर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला पंजीबद्ध कर रिमांड पर जेल भेजा गया ।