गुना नगर: रुठियाई: मंदिर में पूजा करने पहुंचे पुजारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
रुठियाई के धरनावदा रोड स्थित शंकर जी मंदिर में गुरुवार सुबह 30 वर्षीय पुजारी गिर्राज बैरागी की मोटर के तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई। वे रोज की तरह सुबह 7 बजे पूजा और सफाई के लिए मंदिर पहुंचे थे। महिला श्रद्धालु ने अचेत अवस्था में देखा, जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।