सांगानेर: मनोहरपुर दौसा जमवारामगढ़ में हाईवे पर शिवपुरी के नजदीक बीती रात दौड़ती कार आग का गोला बनी, चालक ने कूदकर बचाई जान
मनोहरपुर दौसा जमवारामगढ़ हाईवे पर बीती रात शिवपुरी के नजदीक एक चलती कार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक तेज रफ्तार कार अचानक हादसे का शिकार होकर आग का गोला बन गई। हादसा शिवपुरी के पास हुआ,जहां कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में शॉर्ट सर्किट हो गया।