सीतामऊ: उप मुख्यमंत्री ने गुर्जरबर्डिया में 296 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण कर पौधारोपण किया
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गुर्जरबर्डिया में लगभग 296 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने सड़क, उप स्वास्थ्य केंद्र और गौशाला का लोकार्पण किया,उन्होंने सांदीपनि विद्यालय को आईएसओ प्रमाणपत्र सौंपा, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया, डोम निर्माण की घोषणा की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया,