कोल: रेप व पॉक्सो के मामले में कारागार में बंद व्यक्ति की अचानक बिगड़ी तबियत के बाद मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 30, 2026 अलीगढ़ कारागार में रेप और पॉक्सो के मामले में कारागार में बंद बंदी की अचानक बिगड़ी तबियत के बाद मौत हो गई। 56 वर्षीय पान सिंह रेप और पॉक्सो के मामले में अक्टूबर 2025 में कारागार में दाखिल हुए थे। पान सिंह की गुरुवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए उनको के JN मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान गुरुवार मौत हो गई।