कोडरमा: कोडरमा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, गाड़ी क्षतिग्रस्त, राहगीर ने सदर अस्पताल पहुंचाया
कोडरमा घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा गुरुवार को 10 बजे हुआ, जहां तेज टक्कर के कारण वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने इंसानियत का परिचय देते हुए घायलों की मदद की और तत्काल इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया।