जबेरा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज की बुधवार की सुबह नोहटा में भव्य आगवानी हुई।आगवानी में मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए।शाम 5 बजे कलेहरा में मुनिश्री का शंका समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थित रही।