मीरगंज स्थित एनएच-531 के किनारे बुधवार की दोपहर करीब 1:40 बजे अचानक एक भारी-भरकम अजगर सांप दिखने से अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोग वीडियो बनाने व देखने के लिए रुकने लगे, जिससे सड़क पर हल्का जाम भी लग गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।