दानापुर रेल थाना में दर्ज लूट कांड का रेल पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और छापेमारी के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की। इस संबंध में गुरुवार की शाम करीब 5 बजे रेल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ लूटा गया मोबाइल