जबलपुर: मदन महल अंडरब्रिज के नीचे कार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू !!
जबलपुर के मदन महल रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे हड़कंप मच गया, जहां एक कार में अचानक भीषण आग लग गई! देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। डराने वाली बात ये थी कि जलती हुई कार से बीच-बीच में तेज धमाकों की आवाजें आ रही थीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लेकिन राहत की बात ये रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर