अंबाह: एसडीएम व एसडीओपी ने किया ब्राइट कैरियर अकादमी में 'बीसीए किलकारी प्ले ग्रुप' का शुभारंभ
Ambah, Morena | Jul 4, 2026 अम्बाह की ब्राइट कैरियर एकेडमी में 18 से 32 माह के बच्चों के लिए 'बीसीए किलकारी प्ले ग्रुप' का शुभारंभ किया गया। एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा, एसडीएम रामनिवास सिकरवार और एसडीओपी रवि भदौरिया ने उद्घाटन किया। अतिथियों ने प्रारंभिक शिक्षा को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताते हुए संस्था की इस नई पहल की सराहना की।